Flipkart Kaha ki Company Hai | फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है

Published by Editorial Team on

हैलो फ्रेंड्स, आप सभी का हमारे ब्लॉग Bloggingfm पर स्वागत है। दोस्तो आज के इस लेख Flipkart Kaha ki Company Hai में हम फ्लिपकार्ट कंपनी से जुड़ी बेसिक जानकारी के बारे में चर्चा करेंगे। Flipkart कंपनी का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा क्योंकि आज के समय में फ्लिपकार्ट कंपनी के नाम से कोई भी अज्ञात नहीं है। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए Amazon के बाद कोई दूसरी कंपनी है तो flipkart ही है।

Flipkart एक E-Commers कंपनी है और ऑनलाइन शॉपिंग करने का प्लैटफॉर्म है यह तो सभी जानते है लेकिन फ्लिपकार्ट किस देश की कंपनी है और Flipkart ke malik kaun hai के बारे में किसी से पूछा जाये तो कोई जबाब नहीं दे सकता। इसी लिए आज हम आपके लिए यह जानकारी लेकर आए है इसलिए आप इस लेख को पूरा ध्यान से पढे ताकि आपको फ्लिपकार्ट कंपनी से जुड़ी हर एक बेसिक जानकारी का पता चले।

दोस्तो भारत में जब से फ्लिपकार्ट कंपनी ने अपने पैर जमाये है तभी से लोगो का ऑनलाइन शॉपिंग करना बढ़ता जा रहा है। आज के टाइम में लोगो के पास इतना पैसा और ऐन्स वाली ज़िंदगी जीते है कि कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलना चाहता। सभी लोग अपनी जरूरत का समान फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन ऑर्डर करते है। Flipkart franchise लेकर डीलर अपने शहर के नागरिकों तक उनका प्रॉडक्ट पहुंचाते है।

चलिये अब हम सबसे पहले जानते है Flipkart ki company kaha par hai

फ्लिपकार्ट किस देश की कंपनी है – Flipkart Kaha ki Company Hai

फ्लिपकार्ट किस देश की कंपनी है के बारे में बात करें तो आपको इसके बारे में जानकार बेहद खुशी होगी क्योंकि फ्लिपकार्ट इंडियन (भारत देश) की कंपनी थी। इस कंपनी को भारत से शुरू किया गया था लेकिन 2018 के बाद से फ्लिपकार्ट अमेरिकन कंपनी बन गयी है, क्योंकि वलमार्ट कंपनी द्वारा फ्लिपकार्ट को खरीद लिया गया था।

वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट के 77% शेयर अमेरिकन रिटेलर कंपनी वाल्मार्ट के पास है। इसी के द्वारा अब फ्लिपकार्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढे- Redmi Kaha ki Company hai

फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है – Who is the owner of flipkart

फ्लिपकार्ट भारत मे शुरू की गयी ई-कॉमर्स कंपनी है इसलिए इसका मालिक भी भारतीय ही थे। Flipkart कंपनी के मालिक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल थे जो की कंपनी के फाउंडर भी थे। इन्ही दोनों दोस्तों ने मिलकर फ्लिपकार्ट कंपनी को शुरू किया था।

यदि Flipkart ke New Owner की बात करें तो Sam Walton फ्लिपकार्ट के नए मालिक है। 2018 में अमेरिकी कंपनी वल्मार्ट ने फ्लिपकार्ट को 16 बिलियन डोल्लर में खरीद लिया था। इसलिए अब फ्लिपकार्ट के मालिक Sam Walton है और अब इस कंपनी को वाल्टन फ़ैमिली संभाल रही है।

फ्लिपकार्ट कंपनी को शुरू करने वाले सचिन बंसल और बिन्नी बंसल चंडीगड़ के रहने वाले है और ये दोनों ही प्रसिद्द उद्यमी और कम्प्युटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

Flipkart ke ceo kon hai

फ्लिपकार्ट कंपनी के सीईओ कौन है? Flipkart कंपनी की जब शुरुआत हुई उस समय फ्लिपकार्ट कंपनी के CEO सचिन बंसल थे। सचिन बंसल लगातार 9 वर्ष तक फ्लिपकार्ट के CEO बने रहे इसके बाद ईनके मित्र और कंपनी के दूसरे ओनर बिनी बंसल flipkart के दूसरे CEO बने साथ ही वे फ्लिपकार्ट के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन भी थे।

साल 2018 में Flipkart का CEO कल्याण कृष्णामूर्ति को बनाया गया जो कि अभी तक फ्लिपकार्ट के CEO पद पर कार्यरत है।

यह भी पढे- Amazon Franchise Kaise Le in Hindi

Flipkart का हैडक्वार्टर कहाँ है?

फ्लिपकार्ट कंपनी का मुख्याल्य भारत के कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में है। यहीं से कंपनी का सारा कार्यभार संभाला जाता है। फ्लिपकार्ट कंपनी का यह कैम्पस इतना विशाल है की इसके आगे फुटबाल के 12 मैदान भी छोटे पड़ जाये।

इसके अलावा कंपनी ने देश के मुंबई जैसे बड़े महानगरो में भी अपने कार्याल्य बना रखे है। विदेशो में अपनी गतिविधियो को सुचारु रूप से चलाने के लिए कंपनी ने सिंगापूर में भी कम्पनी का मुख्य कार्याल्य बना रखा है।

Flipkart ki sthapna kab hui | फ्लिपकार्ट की स्थापना कब हुई

फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियो में से एक है। इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 2007 में दो दोस्त सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने मिलकर ऑनलाइन बुक्स बेचने से शुरू की थी। इन दोनों ने IIT (Indian Institute of Technology Delhi) से पूरी की और इसके बाद दोनों ही Ecommers कंपनी Amazon में नोकरी करने लगे।

Amazon में जॉब करते समय ही इन्हे अपनी ई-कॉमर्स कंपनी शुरू करने का आइडिया आया। यहीं से इन्होने ई-कॉमर्स ऑनलाइन वैबसाइट को कैसे हैंडल करना है का ज्ञान हासिल किया। इसके बाद इन्होने अक्तूबर 2007 में अपनी ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को शुरू किया।

9 मई 2018 में फ्लिपकार्ट कंपनी की लोकप्रियता को देखते हुए अमेरिकन कंपनी वाल्मार्ट ने flipkart के 77% शेयर को 16 बिल्यन डोल्लर में खरीद लिए। अब फ्लिपकार्ट के बड़े हिस्से पर अमेरिकन रिटेलर कंपनी वाल्मार्ट का कब्जा है।

Flipkart company ki tagline

वर्तमान समय में flipkart ki tagline “नये भारत के साथ” है। इससे पहले कंपनी की tagline “Ab Har Wish Hogi Puri” थी। कंपनी समय समय पर अपने उपभोक्ताओ के जरूरत के अनुसार कंपनी में बदलाब करती रहती है। कंपनी ने भारत में बढ़ते ऑनलाइन डिजिटल प्लैटफ़ार्म को देखते हुए Best company Tagline “नये भारत के साथ” बना दी है।

Flipkart की सहायक कंपनी

फ्लिपकार्ट स्वयं तो एक बड़ी कंपनी है ही पर इसकी और भी बड़ी बड़ी सहायक कंपनिया है। flipkart की सहायक कंपनिया भी काफी लोकप्रिय है इसमे ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने वाली भी शामिल है। तो चलिये जानते है फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनिया-

1. Myntra

Myntra फ्लिपकार्ट की ही सहायक कंपनी है, मई 2014 में फ्लिपकार्ट ने म्यंतरा का अधिग्रहण कर लिया। म्यंतरा देश की मुख्य ई-कॉमर्स वैबसाइट में से एक है, यह ऑनलाइन फ़ैशन रिटेलर है। इस वैबसाइट के जरिये आप फ़ैशन से जुड़ी सभी चिजे Cloths, watchs, sunglasses जैसे प्रॉडक्ट ऑनलाइन खरीद सकते है।

2. Ekart

Ekart भी फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी है इस कंपनी को Instakart services pvt. Ltd. द्वारा चलाया जाता है। Ekart फ्लिपकार्ट के प्रॉडक्ट को ग्राहको तक पहुँचती है। क्योंकि यह भारत की कूरियर डिलीवर करने वाली कंपनी है। E-kart का मुख्याल्य भारत के कर्नाटका के बैंगलुरु में है।

3. Phone pay

आज के डिजिटल समय में Phone pay के बारे में तो सभी जानते ही है आप भी phonepay के जरिये online paymet करते होंगे। परंतु आपको शायद ही पता होगा की phone pay, flipkart की सहायक कंपनी है।

यदि आप phonepay के बारे में नहीं जानते तो आपको शॉर्ट में बता दूँ कि UPI से पेमेंट करने के लिए Phone pay बहुत लोकप्रिय एप्लिकेशन है। किसी एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर करने के लिए phone pay का इस्तेमाल किया जाता है।

4. 2gud

2gud फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी है। फ्लिपकार्ट में ही आपको 2Gud का ऑप्शन मिलता है जहां से आप कम कीमत में पुराने refurbished मोबाइल फोन खरीद सकते है।

ऊपर बताई कंपनियो के अलावा भी फ्लिपकार्ट की Jabong, jeeves जैसी कई सहायक कंपनिया है। अब आपको फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनियां के बारे में पता चल गया होगा।

यह भी पढे- Ghar Baithe Online Paise Kaise Kamaye 2022 के बेहतरीन तरीके

प्रश्न.1 Flipkart कंपनी की शुरुआत कब की गयी?

उतर- फ्लिपकार्ट कंपनी की शुरुआत वर्ष 2007 में की गयी।

प्रश्न.2 फ्लिपकार्ट कंपनी के वर्तमान सीईओ कौन है?

उतर- फ्लिपकार्ट कंपनी के वर्तमान सीईओ कल्याण कृष्णामूर्ति है।

प्रश्न.3 Flipkart कंपनी को किस कंपनी ने खरीदा था?

उतर- फ्लिपकार्ट कंपनी को 2018 में अमेरिकन रिटेलर कंपनी वाल्मार्ट ने 16 बिल्यन डोल्लर में खरीदा था।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो आज के इस लेख Flipkart Kaha ki Company Hai में हमने आपको फ्लिपकार्ट कंपनी से जुड़ी सभी बेसिक जानकारी को आपके साथ सांझा किया है। इस लेख को पढ़कर आप अच्छे से समझ जाएँगे की फ्लिपकार्ट किस देश की कंपनी है? Flipkart ke malik kaun hai और Flipkart कंपनी की शुरुआत कब ब कैसे हुई।

उम्मीद है की आपको जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोश्ल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। ताकि उनको भी अपने देश में शुरू की गयी इतनी  बड़ी कंपनी के बारे में पता चले।

Flipkart से जुड़ी इस जानकारी को हमने बहुत मेहनत के साथ एकत्रित किया है इसलिए आप कमेंट करके जरूर बताए की आपको जानकारी कैसी लगी। यदि अभी भी फ्लिपकार्ट कंपनी से जुड़ा कोई सवाल आपके दिमाग में है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।

Thanku Friends.


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *